पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कच्छवाह का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत की अगुवाई में सुमेर स्कूल माली शिक्षण संस्थान के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह कच्छवाह के विजयी होने पर अभिनंदन किया गया। ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रकाशित नववर्ष का कैलेंडर भी भेंट किया। इस दौरान गजेंद्र मेवाड़ा, शिवम सोनी, कमलेश बोराणा, ओमप्रकाश सहित ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं राजस्थान संगीत व सांस्कृतिक संस्थान ने भी कच्छवाह का अभिनंदन किया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष सूरज रांकावत, धर्मेंद्रसिंह, तेजसिंह, प्रकाश माली, श्यामसुंदर, जीतेश, अमित सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

शर्मा के सदस्य नियुक्त होने पर स्वागत किया

महामंदिर तीसरी पोल के बाहर नीलकंठ महादेव मंदिर में शनिवार को नरेंद्र कच्छवाह के सुमेर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एवं नीतेश शर्मा के देव स्थान विभाग प्रन्यास बोर्ड के सदस्य बनने पर अभिनंदन किया गया। गौ रक्षा मंडल के सचिव तेजराज मंत्री ने बताया, कि अभिनंदन कार्यक्रम में कच्छवाह के निर्वाचन एवं शर्मा के सदस्य बनने पर माल्यार्पण कर साफा पहना स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर घनश्याम ओझा, जेडीए चेयरमैन महेंद्रसिंह राठौड़, नरपतसिंह गहलोत, कैलाश गाैड़, जयंती सांखला, राजेश शर्मा, राजेंद्र दैया, राजकुमार शर्मा, विमलेश गहलोत, बालकिशन चौहान, डॉ. अभिषेक दाधीच तथा गजेंद्र मेवाड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...