पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह अधिवक्ता निर्विरोध निर्वाचित

कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह अधिवक्ता निर्विरोध निर्वाचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। कार्यकारिणी सदस्य पद पर विनीत सनाढ्य व मोहम्मद साजिद के नाम वापस लेने से हंसराज चावला, प्रद्युम्न सिंह, पीएस चूंडावत, अजय कुमार व्यास, मदन सिंह राठौड़ व अक्षयचंद्र तिवारी निर्विरोध चुने गए। अब अध्यक्ष पद पर मनीष सिसोदिया, सुनील जोशी, रेखा बोराणा व शंकर दयाल गोस्वामी के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए कमलदीप सिंह, विनोद चौधरी, मनोज पारीक, रिपुदमनसिंह, महासचिव पद के लिए जेपी भारद्वाज, मृगराज सिंह राठौड़, विनीत दवे, संयुक्त सचिव पद पर विकास चौधरी, अनिरुद्ध पुरोहित, दर्शन जैन, कोषाध्यक्ष पद पर भागीरथ पटेल, बिंजाराम तथा पुस्तकालय सचिव पद पर हनुमानसिंह, रामसिंह रावल व कुलदीप शर्मा के बीच मुकाबला होगा।

खबरें और भी हैं...