पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मरम्मत की तारीख से एक दिन पहले खराब हुआ कोच, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

मरम्मत की तारीख से एक दिन पहले खराब हुआ कोच, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जोधपुर से बाड़मेर जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन का पावर कार कोच मरम्मत की तय तारीख से एक दिन पहले शनिवार को बीच रास्ते में खराब होने से ट्रेन करीब पौने दो घंटे तक अटक गई। बाद में डीजल इंजन लगा कर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 74839 जोधपुर से बाड़मेर के लिए दोपहर पौने दो बजे रवाना हुई थी। ट्रेन समदड़ी-बाड़मेर रेल खंड में गोल स्टेशन निकलने के बाद ही डीएमयू ट्रेन की पिछली पॉवर कार में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी 20 मई को मरम्मत होना तय था। ट्रेन करीब पौने दो घंटे तक कवास यार्ड में खड़ी रही। लोको पॉयलट लक्ष्मण मीणा ने सहायता मांगी तब बाड़मेर से एक पैसेंजर ट्रेन का डीजल इंजन लगा कर ट्रेन को बाड़मेर पहुंचाया गया। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे।

खबरें और भी हैं...