पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • भास्कर के अभियान ‘कल के लिए जल’ से जुड़े जल मित्रों ने संभाला मोर्चा, जहां कहीं हो रही पानी की बर्बादी, वहां लोगों को कर रहे जागरूक

भास्कर के अभियान ‘कल के लिए जल’ से जुड़े जल मित्रों ने संभाला मोर्चा, जहां कहीं हो रही पानी की बर्बादी, वहां लोगों को कर रहे जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| दैनिक भास्कर के अभियान ‘कल के लिए जल’ से जुड़े जल मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया है। ये जल मित्र जहां भी पानी का लीकेज है और लोग अगर पानी की बर्बादी कर रहे हैं तो अपनी ओर से जागरूक कर जल बचाने का संकल्प दिला रहे हैं। शहर के 65 वार्डों में जल मित्र बनाए गए हैं। ये जल मित्र पानी बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

छह माह से बह रहा पीने का पानी, सड़क पर भी एक-एक फीट के गड््ढे हो रहे

जल मित्र | पवन शर्मा

स्थान | खेतानाडी

समस्या : लाइन फूटने से बह रहा 7 हजार लीटर पानी

खेतानाडी रोड पर पानी की पाइप लाइन फूटी होने से रोजाना छह से सात हजार लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। पिछले छह माह इस सड़क पर करीब 10 लाख 80 हजार लीटर पानी व्यर्थ में बह चुका है। इस पर जल मित्र पवन शर्मा ने पीएचईडी को लिखित व मौखिक शिकायत भी की। हाल यह है कि रोजाना पानी बहने से सड़क में एक-एक फीट गहरे गड्ढे हो गए है।

इधर, भाप बन उड़ रहा कायलाना तखतसागर से हर महीने 15 लाख लीटर पानी, प्राकृतिक प्रक्रिया का विकल्प भी नहीं

शहर के सबसे बड़े जलस्रोत कायलाना व तखतसागर से हर महीने पंद्रह लाख लीटर पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है यानि करीब साढ़े सात हजार लोगों के पीने जितना पानी वाष्पीकरण में बर्बाद हो जाता है। शहर के दो लाख उपभोक्ताओं को पानी पिलाने के लिए पीएचईडी करीब तीन किलोमीटर एरिया में फैले कायलाना व तखतसागर में पानी स्टोर करता है। यहां से प्रतिदिन करीब पचास हजार लीटर पानी हवा में वाष्प बनकर उड़ जाता है, यानी महीने का करीब पंद्रह लाख लीटर पानी वाष्पीकरण में उड़ जाता है। पीएचईडी ने इस पानी को छीजत की श्रेणी में ले रखा है। पीएचईडी एक्सईएन मनोज भुवन का कहना है कि वाष्पीकरण प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन ऐसा नहीं हो तो काफी लोगों का हलक तर किया जा सकता है।

ऐसे रोक रहे हैं जल मित्र जल की बर्बादी

जल मित्र | अंकित जोशी

स्थान | गोविंदम वाटिका

समस्या : लाइन से लीकेज पानी ग्राउंड में पहुंच रहा

सिवांची गेट रामऋषि महाराज आश्रम गढ़ी के पास गोविंदम वाटिका की तीन इंच की मेनलाइन क्षतिग्रस्त होने से यहां से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता है। हाल यह है कि यह पानी बहकर आश्रम और वॉलीबॉल ग्राउंड तक आ जाता है। इससे कई बार खिलाड़ियों का खेल भी रुक जाता है। जल मित्र अंकित जोशी ने बताया, कि मैरिज प्लेस से प्रतिदिन पानी बहता रहता है।

जल मित्र | विक्रमसिंह राठौड़

स्थान | न्यू बीजेस कॉलोनी

समस्या : बूस्टर लगा सड़कें धो रहे

न्यू बीजेएस कॉलोनी में बूस्टर लगाकर पानी भरने के बाद गृहिणी ने सड़क धाेने के लिए बूस्टर चालू रखा। जल मित्र विक्रमसिंह राठौड़ ने उन्हें यह कहते हुए टोका, कि सड़क पर पानी गिराने से अच्छा है सामने घर में जहां पानी नहीं आ रहा वहां मदद करें। महिला मानीं नहीं और बोली बिल भरते हैं। महिला ने हजारों लीटर पानी सड़क धोने में बहा दिया।

खबरें और भी हैं...