पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • चौहाबो सेक्टर 16 में चारदीवारी निर्माण करने पर क्षेत्रवासियों का अनशन

चौहाबो सेक्टर 16 में चारदीवारी निर्माण करने पर क्षेत्रवासियों का अनशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरने पर बैठे नंदन मयूर सेवा समिति के सदस्य।

जोधपुर | चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 16 सेक्टर स्थित जमीन को लेकर आवासन मंडल और कॉलोनीवासी आमने-सामने हो गए हैं। आवासन मंडल का कहना है, कि जमीन उसकी है, इसलिए उसकी बाउंड्री बना रहे हैं। वहीं कॉलोनीवासियों का तर्क है कि आवासन मंडल के अफसर न केवल सड़क बल्कि नाले को भी बंद कर रहे हैं। उनकी कार्रवाई के खिलाफ शनिवार से नंदन मयूर सेवा समिति की ओर से अनशन शुरू किया गया। दरअसल 16 वें सेक्टर में आवासन मंडल ने कार्रवाई करते हुए अपनी जमीन की बाउंड्री बनाने का काम शुरू किया है। पूर्व में भी मंडल के अफसर बाउंड्री बनवा रहे थे, लेकिन क्षेत्रवासियों के विरोध के कारण काम को रोकना पड़ा था। आवासन मंडल जिस जमीन पर बाउंड्री बनवा रहा है, वहां सड़क बनी हुई थी। इसलिए स्थानीयवासी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है, कि सड़क को बंद करके मंडल अपनी मनमर्जी चला रहा है। वहीं आवासन मंडल के अफसरों का कहना है कि यह जमीन उनके अधीन है और अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए बाउंड्री करवा रहे हैं। इस करोड़ों रुपए की जमीन पर कई भू माफिया कब्जा करना चाहते हैं और वे क्षेत्रवासियों के विरोध की आड़ में काम नहीं करने देना चाह रहे हैं। हालांकि जमीन को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिए गए हैं।

नाले को कर रहे है ब्लॉक : आवासन मंडल की कार्रवाई के खिलाफ अनशन कर रहे लोगों ने बताया, कि आवासन मंडल बरसाती नाले को अवरुद्ध कर रहा है। आवासन मंडल की ओर से किए जा रहे काम के विरोध में शनिवार से क्षेत्रवासियों ने अनशन शुरू किया।

खबरें और भी हैं...