जोधपुर | कमला नेहरू नगर स्थित नेत्रहीन विकास संस्थान में दैनिक भास्कर, उमराव नवजीवन सेवा संस्थान, मानव सेवा ट्रस्ट, किंग्स हॉस्पिटल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, दक्ष एसोसिएट्स, नेत्रहीन विकास संस्थान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे निशुल्क नशा मुक्ति शिविर अभियान में मरीज ध्यान और योग से नशा छोड़ने लगे हैं। आठ दिवसीय यह शिविर 22 मई तक चलेगा। शिविर संयोजक सुभाष भंडारी ने बताया कि शिविर में मरीजों को सुबह और शाम योग साधना से खुद पर संयम बरतने की तकनीक बताई जा रही है। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा तीनों समय दवाइयां देकर उनका इलाज किया जा रहा है। शिविर में मरीजों के लिए सत्संग की सुविधा भी की गई है। रात्रि में भजन-कीर्तन से ध्यान प्रभु भक्ति में लगाया जा रहा है। शिविर में सुरेश राठी, डॉ. एसआर लोढ़ा, इंदु भंडारी, सुशीला बोहरा, वीसी कुंभट, अमरीश सिंघवी, मधु मोदी, मीनल सिंघवी, प्रिया मेहता, राणाराम, रविंद्र सिंह, मदनलाल, नारायणसिंह, गणपतसिंह चौहान आदि विशेष सेवाएं दे रहे हैं।