पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • आंखों को हेल्दी बनाना जरूरी, क्योंकि शरीर की 80% एनर्जी उन्हीं से नष्ट होती है : परम आलय

आंखों को हेल्दी बनाना जरूरी, क्योंकि शरीर की 80% एनर्जी उन्हीं से नष्ट होती है : परम आलय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | कुंजी आई रे ध्यान की अपने हाथ में...। शनिवार सुबह रेलवे स्टेडियम ग्राउंड पर सन टू ह्यूमन कैंप के पार्टिसिपेंट्स इस गीत पर पूरी मस्ती के साथ नाचते-झूमते दिखे। कैंप के दूसरे दिन आचार्य परम आलय ने लोगों को डांस के जरिए बॉडी में एनर्जी जाग्रत करने का मैसेज दिया। उन्होंने कहा- डांस से बॉडी में रक्त का संचार होता है जिससे एनर्जी के साथ-साथ पाॅवर में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि बॉडी में चेतना जाग्रत करने के तीन सूत्र हैं। पहला- हवा यानी ऑक्सीजन, दूसरा पानी और तीसरा अन्न। बॉडी में इन तीनों के प्रवेश से ही चेतना जाग्रत होती है। परम आलय ने कहा- बॉडी में आंखों का महत्वपूर्ण स्थान है। आंखों के द्वारा ही बॉडी की 80 पर्सेंट एनर्जी नष्ट होती है। इसलिए आंखों को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। सुबह के सेशन में जो प्रयोग हुए उन्हें शाम के सेशन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया गया। सुबह सेशन स्टार्ट होने से पहले आधे घंटे विशेष शारीरिक व्यायाम भी पार्टिसिपेंट्स को कराया जा रहा है।

सन टू ह्यूमन कैंप में पार्टिसिपेंट्स को डेली औषधीय आहार दिया जा रहा है।

मां अन्नपूर्णा के जिम्मे पूरी रसोई, 10 दिन में बनेंगे 500 फूड आइटम्स

सन टू ह्यूमन कैंप में पार्टिसिपेंट्स को डेली औषधीय आहार दिया जा रहा है। सुबह के सेशन में 14, दोपहर के महाभोज में 25 और शाम के सेशन में भी 7 प्रकार के फूड आइटम्स हैं। इसमें सुबह के सेशन में क्षारीय तत्व वाला आहार, दोपहर में अम्लीयता व शाम के सेशन में पेय पदार्थ दिये जा रहे हैं। कैंप में पूरे फूड आइटम्स मां अन्नपूर्णा की देखरेख में ही तैयार हो रहे हैं। मां अन्नपूर्णा ने बताया कि दोपहर को होने वाले महाभोज के आइटम्स में कुछ तो रोज कॉमन होते हैं और अधिकांश हर रोज नए फूड आइटम्स होते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे कैंप में करीब 500 फूड आइटम्स लोगों को दिए जाएंगे। मां अन्नपूर्णा पिछले आठ साल से सन टू ह्यूमन के हर कैंप में फूड तैयार कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...