जोधपुर | दैनिक भास्कर और अमर आदेश्वर इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की ओर से चल रहे समर कैंप में पार्टिसिपेंट्स को हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा है। शनिवार को माई एफएम के आरजे रैक्स ने शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल एकेडमी में स्टूडेंट्स को पब्लिक स्पीकिंग के गुर सिखाए। एंटरटेनमेंट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर लोगों का दिल जीतना है तो दिखावे की कोशिश बिलकुल ना करें, जैसे हैं वैसे ही खुद को प्रेजेंट करें। क्योंकि दिखावे को लोग जल्द पहचान लेते हैं और आपकी बातों से बोर होने लगते हैं, लेकिन नेचुरल रहेंगे तो वे आपको बार-बार सुनना पसंद करेंगे। कुड़ी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेंट्रल एकेडमी में फैकल्टी ज्योति तोमर ने क्ले का यूज करते हुए डिजाइनर दीपक, गणेश आदि बनाने सिखाए। वहां सीखने आए छोटे-छोटे बच्चे बड़े ही इंटरेस्ट के साथ ये आर्ट सीख रहे थे। ज्योति ने आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों को डिजाइनर पॉट बनाने भी सिखाए, जिन पर कलर कर उन्हें छोटे-छोटे डायमंड्स से डेकोरेट किया गया था। फैकल्टी से सीखने के अतिरिक्त बच्चे अपनी इमेजिनेशन से भी तरह-तरह की डिजाइन बना रहे थे।
क्लास में आरजे रैक्स ने प्रतिभागियों को दिखावे की कोशिश करने की बजाय नेचुरल रहने की सीख दी।
वैदिक मैथ्स क्लासेज कल से होगी शुरू
सिद्धांत की डांस क्लासेज में बच्चों ने सीखने के साथ-साथ खूब मस्ती भी की। जो बच्चेे डांस करते थोड़ा अनकम्फर्टेबल होते हैं, उनके लिए भी सिद्धांत ने खास स्टेप्स बताए। ऐसे कॉमन और ईजी स्टेप्स जो प्रैक्टिस ना होने पर भी परफॉर्म किए जा सकते हैं। शहरवासियों की सुविधा को देखते हुए पांच अलग-अलग लोकेशंस में दस सेंटर्स पर भास्कर समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। सोमवार से कुड़ी सेंट्रल एकेडमी को छोड़कर अन्य स्थानों पर वैदिक मैथ्स क्लासेज शुरू की जाएंगी।
बच्चों को क्ले का यूज कर डिजाइनर आइटम बनाना सिखाया।
इनका मिल रहा सहयोग | आयोजन में मनोहर पुस्तक भंडार, आइकोनिक हेयर सैलून सहयोगी हैं। वेन्यू पार्टनर में सेंट्रल एकेडमी, द उम्मेद स्कूल, द उम्मेद होटल, एनआईआईएम, आईनिफ्ड और गढ़ गोविंद हैं।