पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संभागीय आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागीय आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया

राजस्थान राजस्व मंडल के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास द्वारा संभागीय आयुक्त कार्यालय, जोधपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता से कार्यालय, विभिन्न शाखाओं द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

राज्य के भीतर परिवहन पर ईवे-बिल लागू

राजस्थान में 20 मई से राज्य के भीतर माल के परिवहन पर भी ईवे-बिल लागू होने जा रहा है। इससे पूर्व 19 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में राज्य के भीतर माल के परिवहन पर ईवे-बिल लागू किया जा चुका है। संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) वीपी सिंह ने बताया, कि राज्य के भीतर माल परिवहन करने पर यदि बिल में माल की टैक्स सहित कीमत 50 हजार रुपए से अधिक है तो ईवेबिल जनरेट करना पड़ेगा, किंतु यदि एक ही बिल से करमुक्त माल एवं करयोग्य माल दोनों का परिवहन होता है तो कन्साइनमेंट वैल्यू की गणना करने के लिए उसमें टैक्सेबल माल की कीमत एवं टैक्स की राशि ही जोड़ी जाएगी।

भागवत कथा की हुई पूर्ण आरती

चौहाबो 18 सेक्टर स्थित दाता हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद‌्भागवत कथा की मंगलवार को साध्वी तारादेवी के सान्निध्य में पूर्ण आरती हुई। इस दौरान प्रेमसखी माथुर, इंदु गांधी, यशोदा, अरुणा पुरोहित, भूपेंद्रकौर, ईना माथुर, श्रीचंद्र सारडा, नरेंद्र माथुर, नंदकिशोर गांधी आदि उपस्थित थे।

106 जनों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को दिए हेलमेट

मां भवानी ग्रुप की ओर से प्रताप नगर रॉयल्टी नाके के सामने रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 106 यूनिट रक्तदान हुआ। अतिथि महापौर घनश्याम ओझा, भरत कुमार दाधीच, शंकरलाल महाराज, सरपंच देवीसिंह सिसोदिया, पार्षद हीरालाल, मुन्नालाल सहित आयोजन समिति के पप्पूसिंह मेड़तिया, प्रकाशसिंह भाटी, शिवलाल, प्रताप सैन ने रक्तदाताओं को हेलमेट दिए।

खबरें और भी हैं...