सीएमएचओ को मिली डीडीओ पॉवर, सीएमएचओ और आरसीएचओ के अधीन कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
जोधपुर| सीएमएचओ और आरसीएचओ जोधपुर के अधीन लगे करीब 100 से अधिक डॉक्टर, नर्स, एएनएम आदि को जल्द ही बकाया वेतन मिलेगा। सीएमएचओ डॉ. सुरेंद्रसिंह चौधरी द्वारा बकाया वेतन देने के लिए मांगे गए निर्देश के बाद मंगलवार को सीएमएचओ ने कर्मचारियों और डॉक्टर के वेतन बिलों पर हस्ताक्षर कर बिलों को ट्रेजरी भेज दिया है। जल्द ही आरसीएचओ के अधीन लगे एएनएम आदि कर्मचारियों को बकाया दो माह का वेतन मिल जाएगा। सीएमएचओ डॉ. सुरेंद्रसिंह चौधरी ने बताया, कि विभाग से वेतन के संबंध में निर्देश मांगे गए थे, वहां से मुझे हस्ताक्षर करने के लिए डीडीओ पॉवर दे दी है। बाकी बचे वेतन बिलों पर हस्ताक्षर कर उन्हें ट्रेजरी भेज दिया है, अब वेतन मिल जाएगा।
चौहाबो अस्पताल कर्मियों ने 1 घंटे कार्य बहिष्कार किया
इधर, मेडिकल कॉलेज के अधीन आए 2 जिला अस्पताल और 3 सैटेलाइट अस्पतालों के कर्मचारियों को एसएसओ आईडी नहीं बनने के चलते वेतन नहीं मिला, जिसके चलते चौपासनी हाउसिंग बोर्ड अस्पताल के कर्मचारियों ने मंगलवार को एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च और अप्रैल दो माह का वेतन नहीं मिला है, जिससे घर का खर्च भी चलना मुश्किल हो रहा है।
15 मई