पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • भाई के जेल में होने व खुद पर कर्जा चढ़ने से परेशान श्रमिक फंदे पर झूला

भाई के जेल में होने व खुद पर कर्जा चढ़ने से परेशान श्रमिक फंदे पर झूला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 8 में रहने वाला एक श्रमिक ने अपने भाई के जेल में होने और खुद पर चढ़ा कर्जा नहीं चुका पाने की परेशानी के बीच शनिवार अलसुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार वह एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करता था। कुड़ी थानाधिकारी आनंदसिंह ने बताया कि मूलतया बीकानेर के खाजूवाला में 17आरडी हाल कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 8 में रहने वाला विक्रम उर्फ राजू नायक (22) पुत्र मोहनलाल यहां हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे उसने अन्य श्रमिकों के साथ खाना खाया और सभी सो गए। शनिवार सुबह बाकी सभी मजदूर जाग गए, लेकिन विक्रम नहीं उठा, तो उसे ढूंढ़ा। उसके साथी ढूंढ़ते हुए मकान के ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे, तो कमरा भीतर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कमरा भीतर से नहीं खुला, तो उन्होंने कुड़ी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विक्रम पंखे के हुक से बिजली के तार से फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शव नीचे उतरवा कर एम्स मोर्चरी भिजवाने के साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस को अन्य श्रमिकों ने बताया कि विक्रम पर काफी कर्ज था और उसका एक भाई भी जेल में बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...