पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • एआरटी सेंटर की व्यवस्थाएं सुधारने के प्राचार्य को दिए निर्देश

एआरटी सेंटर की व्यवस्थाएं सुधारने के प्राचार्य को दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| महात्मा गांधी अस्पताल से संबद्ध केएन चेस्ट हॉस्पिटल के एआरटी सेंटर में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायतों को लेकर राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी जयपुर ने डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच करने को कहा है। परियोजना निदेशक डॉ. एसएस चौहान ने कमेटी बनाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में बताया, कि अधिकारियों के जोधपुर विजिट के दौरान मरीजों ने एआरटी सेंटर पर चल रही अव्यवस्थाओं की शिकायत की थी। जिस पर विभाग ने नोडल अधिकारी को अव्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे,लेकिन उस कार्यवाही नहीं हुई है। इधर पत्र मिलने के बावजूद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने पत्र का जवाब देने के लिए सेंटर के नोडल अधिकारी को इसकी तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाने को कहा है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़ से बात की तो उन्होंने कहा, पत्र में लिखे सवालों के जवाब में नोडल अधिकारी से केवल तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

खबरें और भी हैं...