जोधपुर| टूरिज्म प्रीमियर लीग में टूरिज्म रिक्रिएशन क्लब ने जारा क्लब को और सिटी गेस्ट हाउस ने ब्लू टर्बन टीम को हराया। पहले मैच में रिक्रिएशन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 115 रन बनाए। रघुनाथ ने 31, घनश्याम ने 27 और खुशवंत ने नाबाद 25 रन बनाए। जवाब में जारा टीम सात विकेट पर 98 रन बना सकी। घनश्याम को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। दूसरे मैच में ब्लू टर्बन टीम ने 90 रन बनाए। नवीन ने 31 रन बनाए। जवाब में ओल्ड सिटी टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। प्रीतेश ने 33 और विक्रमजीत ने 25 रन बनाए। विक्रमजीत को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।