कर्नाटक के राज्यपाल की आेर से घोषित सीएम बीएस येदियुरप्पा के विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पूर्व इस्तीफा देने की घोषणा को शहर कांग्रेस ने लोकतंत्र की जीत बताते हुए आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी जताई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव आनंदसिंह चौहान ने बताया, कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में शनिवार शाम कांग्रेस कार्यालय पर आतिशबाजी कर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अशोक गहलोत तथा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अंसारी ने कहा, कर्नाटक की घटना आमजन के साथ बहुमत पाने वाले राजनीतिक दलों के साथ न्याय भी है। इस अवसर पर पुखराज पाराशर, सुपारस भंडारी, सोमदत्त हर्ष, गणपतसिंह चौहान, लियाकत अली रंगरेज, आनंदसिंह चौहान, राजेंद्रसिंह सोलंकी, आनंद पुरोहित, सुरेश व्यास, ओमकुमारी गहलोत, मदनलाल मरवण, शंभूसिंह पंवार, अजीत राठी, शांतिप्रसाद हर्ष, रमेश बोराणा, तेजराज शर्मा, राजेश रामदेव, कुंती देवड़ा, मनीषा पंवार, जगदीश सांखला, गिरीश लूणा, रेखा लोहिया, विमला गुर्जर, फरजाना चौहान, अनिल गौड़, स्वरूपसिंह, डूंगर छाजेड़, जगदीश पंवार, खुर्शीद अहमद, चद्रंप्रकाश आसेरी, रमेश दवे, डाॅ. धनपत गुर्जर, नारायण गुर्जर, भंवरलाल भील, भोमाराम, ज्योतिप्रकाश माथुर, शांतिलाल लिंबा, अरशद चौहान, रामनिवास गोदारा, इकबाल खान, करणसिंह राजपुरोहित, गीता पंवार, चेतन मेघवाल, अमृत सांखला, तारासिंह भाटी, लक्ष्मण नायक तथा एसएन खन्ना सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद थे। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पुखराज दिवराया के नेतृत्व में बालसमंद चौराहा पर शक्तिराज गुणपाल, फरीद खान, जस्साराम राणा, विनोद भाटी ने खुशी मनाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इसी तरह जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. उम्मेदराज तातेड़ ने कहा, कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
इधर, भाजपा ने राज्यपाल वजुभाई पर अशोभनीय टिप्पणी करने की कड़े शब्दों में की निंदा
जोधपुर | कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरूपम की कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा ने आरोप लगाया, कि राज्यपाल का पद संवैधानिक होता है, ऐसे में निरूपम द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा ने बताया, कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने नियमानुसार सबसे अधिक सीटों वाली भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दिया था। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरूपम ने एक न्यूज चैनल पर राज्यपाल के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते हुए अनर्गल आरोप लगाए। भाजपा ने इसके लिए निरूपम की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि निरूपम या किसी भी व्यक्ति को संवैधानिक पद पर नियुक्त राज्यपाल के प्रति टिप्पणी करना शोभा नहीं देता।