जोधपुर | दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की जोधपुर शाखा की ओर से कमेटी ऑन अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स फॉर लोकल बॉडीज और डायरेक्ट टैक्स के तत्वावधान में शनिवार को इश्यूज ऑन डायरेक्ट टैक्सेज पर कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेंट्रल कौंसिल मेंबर और आईसीएआई के कॅरिअर काउंसलिंग समिति के कन्वीनर मुकेश सिंह कुशवाहा ने आईसीएआई की ओर से रेलवे और डिफेंस कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक जुलाई से लागू होने वाली स्कीम के बारे में बताया। मुख्य वक्ता गिरीश आहूजा ने ट्रस्ट के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सामाजिक संस्था, मंदिरों आदि का रजिस्ट्रेशन नहीं होना, चिंता का विषय है। राजीव सोगानी ने असेसमेंट प्रोसीडिंग के साथ हाल ही में हुए बदलावों के बारे में बताया। जोधपुर ब्रांच के चेयरमैन अजय सोनी ने 26-27 मई को होने वाले स्टूडेंट टैलेंट सर्च एग्जाम की जानकारी दी। इसमें भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स को जोधपुर ब्रांच में रजिस्टर कराना होगा। कार्यक्रम में विष्णु डागा, किशोरी लाल सोनी, मनोज गुप्ता को इंस्टीट्यूट में कॉ-ऑप्टेड मेंबर्स में चुने जाने पर स्वागत किया गया।