राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष व पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई रविवार को जोधपुर आएंगे। इस अवसर पर भाजपा शहर की ओर से सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया जाएगा। भाजपा के मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया, कि राजस्थान सरकार ने जोधपुर के पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई को हाल ही में राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा एवं महेन्द्र मेघवाल के नेतृत्व में जोधपुर शहर के भाजपा पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की ओर से विश्नोई का स्वागत किया जाएगा।