समारोह में कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा
कम्युनिटी रिपोर्टर. जोधपुर| श्रीमाली ब्राह्मण समाज के सनकस व कश्यप गौत्री भाईपा की कुलदेवी वरुणार्ची व योगेश्वरी माता मंदिर का प्रथम मासिक पाटोत्सव 22 मई को किला रोड स्थित श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर परिसर में शाम 5 बजे मनाया जाएगा।
सचिव डाॅ. दिनेश ओझा ने बताया, कि इस मौके पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें साध्वी नित्य मुक्ता, यज्ञ संयोजक पं. महेंद्र व्यास, पं. सत्यनारायण दवे, पं. वीरेंद्रराज जोशी, पं. जितेंद्रराज जोशी, पं. अश्विनी व्यास, पं. प्रफुल्ल दवे, पं. मनीष जोशी, पं. दीपक व्यास, पं. मनीष ओझा, पं. सुनील जोशी, इंजीनियर अश्विनी श्रीमाली काे सम्मानित किया जाएगा। शाम 7:30 बजे आरती होगी। सह संयोजक द्रुपद दवे (अमसा) ने बताया, कि इस शुभ अवसर पर समिति अध्यक्ष रतनलाल त्रिवेदी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश व्यास, समन्वयक मधुसूदन व्यास सहित कई समाजबंधु भाग लेंगे।