धुंधाड़ा/जोधपुर| स्टेशन रोड देवासियों का फलसा स्थित मंछापूर्ण महादेव मंदिर की 14वीं वर्षगांठ पर देवासी समाज की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पाली के गायक कलाकार जोग भारती ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा नेता वीरेंद्रसिंह भी मौजूद थे। पाटोत्सव के दूसरे दिन सुबह मंदिर पर ढोल-थाली के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। बाद में प्रसादी हुई। इस दौरान विधायक जोगाराम पटेल, भामाशाह शंकरराम देवासी, पोकरराम, जगदीश, मांगीलाल, सवाराम, केसाराम, सांवलराम, भगाराम, रामाराम, सुरताराम, मिश्रीलाल, तुलसाराम, लाखाराम, दीपाराम, पपाराम, चैनाराम, भगराम, रेवतराम सहित देवासी समाज के कई लोग मौजूद थे। जोग भारती ने भजनों के माध्यम से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।