पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • हंसी की ऐसी डोज मिलेगी कि आज टेंशन हो जाएगा छू मंतर

हंसी की ऐसी डोज मिलेगी कि आज टेंशन हो जाएगा छू-मंतर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| सूर्यनगरी के स्थापना दिवस और दैनिक भास्कर के जोधपुर में 20 साल पूरे होने का जश्न आज से शुरू हो रहा है। पहला दिन हास्य कवि सम्मेलन के नाम है जिसमें शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक आप हंसी के ऐसे-ऐसे सागर में गोते लगाएंगे कि दिन भर की थकान दूर हो जाएगी। अपनी रचनाओं से देश भर के श्रोताओं को हंसाने वाले ये कवि खास जोधपुर के लिए राजनीति से आसपास के माहौल से उपजे हास्य की ऐसी डोज लेकर आए हैं कि यह कवि सम्मेलन आपको बरसों तक याद रहेगा। तो आप आ रहे हैं न हंसी की इस महा डोज को लेने के लिए...

महोत्सव के प्रायोजक अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर हैं और सह प्रायोजक सोना सिक्का हैं। वसुंधरा हार्ट केयर पॉवर्ड बाय पार्टनर है। कार्यक्रम के सहयोगी जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, होटल द उम्मेद, ओटा- ए हेरिटेज रेस्टोरेंट, पार्क बुटीक, विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल, एनएस पब्लिसिटी, राजस्थान एडवरटाइजिंग, अमरगढ़ रिसॉर्ट, जोधाणा पब्लिसिटी, एवन टेंट हाउस, सोलंकी लाइट एंड साउंड, श्रीराम एसोसिएट एंड सिक्योरिटी, संजय स्टूडियो, गणपति साउंड, गैलेक्सी टूर्स एंड ट्रैवल्स, श्री चामुंडा ऑडियो एंड विजुअल और एटीबी सिक्यूरिटी हैं। रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम है।

ये हैं भास्कर महोत्सव के सहयोगी

हास्य कवि सम्मेलन में शिरकत करने के लिए निशुल्क पास पहले आओ पहले पाओ आधार पर दिए जा रहे हैं। ये पास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजन स्थल एल्कोबेक्स मैटल्स ग्राउंड पर भी वितरित किए जाएंगे। निम्न स्थानों से भी आप निशुल्क पास ले सकेंगे।

1. दैनिक भास्कर, क्राउन प्लाजा, बासनी फ्लाईओवर के पास 2. दैनिक भास्कर सिटी ऑफिस, मानजी का हत्था, पावटा 3. अमर आदेश्वर, होटल द फर्न रेजिडेंसी के सामने, रातानाडा 4. संजय स्टूडियो, सरदारपुरा

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे वैन्यू पर भी मिलेंगे फ्री पास

सुरेंद्र शर्मा: सुरेंद्र शर्मा की अपीयरेंस और हाव-भाव ही ऐसे हैं कि मंच पर आते ही श्रोताओं के चेहरों पर मुस्कान आनी शुरू हो जाती है। \\\'चार लाइनां...\\\' के साथ वे वेदना में भी हंसी को उभारने में माहिर हैं। वे करुण रस की कविताएं भी इस अंदाज में सुनाएंगे कि आप हंसे बिना नहीं रह सकेंगे।

संपत सरल: किस्सों के जरिए गुदगुदाने वाले ऐसे कवि हैं जो घटनाक्रम को जोड़कर विद्रूपता पर प्रहार करते हुए आपके मन तक पहुंच जाएंगे। वे \\\"मोदीजी के अच्छे दिन\\\' गिनाएंगे तो जीएसटी और नोटबंदी पर भी हास्य के जरिए रोशनी डालेंगे।

ममता शर्मा: ममता देश की एक मात्र ऐसी महिला हास्य कवयित्री है जो हास्य को तरन्नुम के जरिए पेश करती हैं। उनकी हास्य पैरोडी \\\"वोटों के बीच बाजार में नेता गिरा रे...\\\' गजब की है। आप भी जब यह सुनेंगे तो फिर असली गीत \\\"बरेली के बाजार में...\\\' भूल ही जाएंगे।

विनीत चौहान: हास्य कवियों के बीच विनीत वीर रस के ऐसे कवि हैं जिनके मंच पर आते ही श्रोताओं के जोश का पारा ऊंचा हो जाता है। कश्मीर के हालातों को जब वे अपने अंदाज में बयां करते हैं तो श्रोताओं का राष्ट्रप्रेम भी उबाल लेने लगता है।

महेंद्र अजनबी: पल भर में हंसाने वाले महेंद्र ऐसे आयुर्वेदिक कवि हैं जो हंसी की वह डोज देते हैं जिससे आपकी टेंशन छू-मंतर हो जाएगी। उनकी रचना \\\'नेताजी का भाषण\\\' काफी चर्चित है और इसे सुनकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

प्रदीप चौबे: इनके कविता कहने का अंदाज ही ऐसा है कि हंसते-हंसते आपकी आंखों के सामने लाइव सीन तैरने लगते हैं। उनकी रचना \\\"भारतीय रेल की जनरल बोगी\\\' आज भी सुनेंगे तो हंसी के अनोखे सफर पर बरबस ही निकल पड़ेंगे।

पूरे हफ्ते चलेगा सेलिब्रेशन

22 को संजीव कपूर और 23 को आएंगे साबरी ब्रदर्स

महोत्सव के दौरान 22 मई को किंग ऑफ किचन संजीव कपूर आ रहे हैं जो महिलाओं के साथ रेसिपी के सीक्रेट शेयर करेंगे तो 23 मई की शाम इश्क के दाेनाें रंगाें यानि इश्क-ए-हकीकी अाैर इश्क-ए-मिजाजी से सराबाेर रहेगी जब देश के नामी कव्वाल उस्ताद सईद साबरी, उस्ताद फरीद साबरी अाैर उस्ताद अमीन साबरी अपने साथी कलाकाराें के साथ मंच पर हाेंगे। 24 मई को होने वाले लाइव म्यूजिकल कान्सर्ट में पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा के साथ थिरकने के लिए शहरवासियों की उत्सुकता अभी से दिखने लगी हैं। गुरु जोधपुर के यूथ के दिलों की धड़कनों को तेज करने के लिए अपने कई हिट नंबर्स लेकर आ रहे हैं। 25 मई की शाम शहरवासियों को पीयूष मिश्रा के बल्लीमारान बैंड के साथ बिताने का मौका मिलेगा जिसमें पीयूष मिश्रा काे निराले अंदाज में गाते हुए देखना एक नया एक्सपीरियंस होगा। पीयूष का कहना है कि जोधपुर के श्रोताओं के लिए वे सारे समसामयिक गीत ला रहे हैं जिनमें समाया राजनीतिक व्यंग्य सुनने योग्य हाेगा। 26 मई की शाम पंकज उधास की गजलों के नाम रहेगी जिसमें शहरवासियों को संगीत के साथ सुकून का अहसास होगा। महोत्सव के अंतिम दिन 27 मई को बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ \\\"रन फॉर जोधपुर\\\' होगा।

खबरें और भी हैं...