पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • देश भर करीब एक लाख 60 हजार स्टूडेंट्स देंगे पेपर जेईई एडवांस का पहली बार ऑनलाइन एग्जाम आज

देश भर करीब एक लाख 60 हजार स्टूडेंट्स देंगे पेपर जेईई एडवांस का पहली बार ऑनलाइन एग्जाम आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| आईआईटी इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए होने वाला सेकंड लेवल का एग्जाम जेईई एडवांस रविवार को दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 8 अप्रैल को हुए फर्स्ट लेवल एग्जाम जेईई मेन्स में करीब 2 लाख 30 हजार स्टूडेंट्स पास हुए, लेकिन इनमें से 70 हजार स्टूडेंट्स एडवांस का पेपर नहीं दे रहे हैं। पिछले साल हुए पेपर में अनक्लीयर सवालों के लिए 18 बोनस मार्क्स दिए गए थे, लेकिन इस डिसीजन के बाद कई स्टूडेंट्स नाखुश थे। इसलिए अब स्टूडेंट्स एरर-फ्री क्वैश्चन पेपर की उम्मीद कर रहे हैं।

इस बार परीक्षा आईआईटी कानपुर की ओर से आयोजित कराई जा रही है, जिसने स्टूडेंट्स के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसके अनुसार स्टूडेंट्स को सुबह 7.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद सभी को कंप्यूटर सिस्टम अलॉट किया जाएगा। जिसमें केंडिडेट का नाम ,फोटो और रोल नंबर डिस्प्ले होंगे। रफ वर्क के लिए सेंटर्स पर ही पेपर दिए जाएंगे। एग्जाम में डिजिटल घड़ी पहनकर स्टूडेंट्स नहीं बैठ सकेंगे।

खबरें और भी हैं...