पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ‘आईसीएफ’ में 500 बच्चों ने दी प्रस्तुतियां गोविंदा के हमशक्ल संग झूमे दर्शक

‘आईसीएफ’ में 500 बच्चों ने दी प्रस्तुतियां गोविंदा के हमशक्ल संग झूमे दर्शक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांस्कृितक महोत्सव में गोविंदा के हमशक्ल सहित कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

डांगियावास (जोधपुर)| डांगियावास स्थित केएमएमपी स्कूल में सांस्कृतिक महोत्सव आईसीएफ-2018 सोमवार शाम को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ बॉलीवुड स्टार गोविंदा के हमशक्ल ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। मंच संचालन कर रहे आरजे शैलेंद्र व्यास ने भी डांस व अन्य प्रस्तुतियों से हास्य के रंग बिखेरे। महोत्सव में स्कूल के करीब 500 बच्चों ने डांस, सिंगिंग, ड्रामा एक्टिविटीज में भाग लिया। कार्यक्रम देखने करीब 70 गांवों से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। कार्यक्रम में जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, पाली पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, उम्मेदसिंह चंपावत, मंडोर प्रधान उषा चौधरी, जोधपुर देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, पशुपालन संयुक्त निदेशक अबरार अहमद काजी, स्कूल डायरेक्टर सांवर चौधरी व प्रिंसिपल लिखमाराम चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। स्कूल चेयरमैन श्रवण चौधरी ने जिला स्तर पर स्कूल की ओर से आयोजित आरटीएसई-2018 परीक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें क्षेत्र के 6 टॉपर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने व अच्छे अंक लाने वाले 151 बच्चों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। डॉ. ममता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...