पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • राजस्व मंडल में भ्रष्टाचार रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस पर काम शुरू : श्रीनिवास

राजस्व मंडल में भ्रष्टाचार रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस पर काम शुरू : श्रीनिवास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार काउंसिल के सदस्यों की कार्यशाला में बोले राजस्व मंडल के चेयरमैन

जोधपुर | राजस्थान राजस्व मंडल के चेयरमैन वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को बार काउंसिल के सदस्यों की कार्यशाला आयोजित की गई। श्रीनिवास ने कहा, कि राजस्व मंडल जीरो टॉलरेंस प्रणाली पर काम कर रहा हैं। इससे राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आएगी। वर्तमान में 300 एसडीएम स्तर के अफसर कार्यरत हैं। वहां पर बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरण विचाराधीन है। गत 6 महीनों में उनके द्वारा 21 कलेक्टर कार्यालयों व 5 संभागीय आयुक्त कार्यालयों का निरीक्षण किया जा चुका है। डिजिटलीकरण में इस युग में राजस्व मंडल द्वारा वकीलों के लिए एसएमएस द्वारा प्रकरणों को दर्ज करने की सुविधा भी प्रस्तुत की गई है। यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक तल्बी व समन नोटिसों को प्रारंभ करने की व्यवस्था भी की जाने वाली है। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने कहा, कि राजस्व प्रकरणों में गति लाने के लिए आयोजित इस कार्यशाला से सभी लाभान्वित होंगे। कलेक्टर डाॅ. रवि कुमार सुरपुर ने बताया, कि बोर्ड अध्यक्ष वी. श्रीनिवास जोधपुर व पाली के कलेक्टर के साथ ऊर्जा, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों में कार्य कर चुके हैं, जिनके अनुभव से लाभ मिलेगा। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने कहा, कि बोर्ड न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...