सुमेर शिक्षण संस्थान की प्रबंध समिति चुनाव में दस सदस्यों में कच्छवाह व पंवार गुट के 5-5 मेंबर जीते
जोधपुर | सुमेर शिक्षण संस्थान के निदेशक मंडल एवं प्रबंधन समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। सोमवार देर रात निदेशक मंडल पदाधिकारियों में नरेंद्रसिंह कच्छवाह को अध्यक्ष चुना गया था और उनके गुट के तीन अन्य प्रत्याशी भी जीत गए थे, जबकि जगदीश पंवार खुद अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए और उनके गुट से केवल अजीतसिंह गहलोत सचिव चुने गए। यानी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष गुट पर कच्छवाह गुट का कब्जा हो गया और जगदीश पंवार गुट से केवल गहलोत ही सचिव पद पर विजयी रहे। इन पांच पदाधिकारियों के अलावा दस प्रबंधन समिति सदस्यों के भी परिणाम जारी हो गए हैं। इसमें दोनों की गुट को फिफ्टी-फिफ्टी सफलता मिली।
कच्छवाह गुट से जसवंतसिंह कच्छवाह, महेश कच्छवाह, प्रदीप परिहार, अनिल कुमार कच्छवाह, नरेश सांखला सदस्य बने। वहीं पंवार गुट से अरविंद परिहार, राजेंद्रसिंह परिहार, युधिष्ठिर सिंह परिहार, प्रदीप सांखला, प्रदीप कच्छवाह विजयी रहे।
सुमेर शिक्षण संस्थान प्रबंध समिति चुनाव में विजयी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जीते सदस्यों को मिले वोट
सदस्यों में जसवंतसिंह कच्छवाह को 2269, अरविंद परिहार को 2175, राजेंद्रसिंह परिहार को 2140, महेश कच्छवाह को 2095, युधिष्ठिरसिंह परिहार को 2037, प्रदीप परिहार को 2009, प्रदीप सांखला को 1991, प्रदीप कच्छवाह को 1962, अनिल कुमार कच्छवाह को 1958 व नरेश सांखला को 1955 मत मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया।
हारे प्रत्याशियों को मिले वोट
पराजित रहे उम्मीदवारों में चैनसिंह परिहार को 1902, मनोज सोलंकी को 1900, रणजीतसिंह परिहार को 1887, वरुण सिंह को 1863, लक्ष्मणसिंह परिहार को 1850, वीरेंद्र गहलोत को 1763, रोहित टाक को 1751, दीपिका को 1732 वोट, प्रेमसिंह गहलोत को 1669, सुरेंद्रसिंह सांखला को 1623 वोट मिले।
चुनाव में 838 वोट तो निरस्त ही हो गए
निर्वाचन अधिकारी प्रेमसिंह परिहार ने बताया, कि निदेशक मंडल व प्रबंध समिति सदस्यों के चुनाव में मतदाताओं ने एक ही प्रत्याशी को एक से अधिक वोट देने के कारण नियमानुसार ऐसे वोटों को बोगस मानते हुए निरस्त घोषित किया गया। ऐसे 838 वोट खारिज किए गए।