पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ग्रामीणों को नहीं मिले पुराने पट्टे, सरपंच बोलीं रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से जारी करना मुश्किल

ग्रामीणों को नहीं मिले पुराने पट्टे, सरपंच बोलीं- रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से जारी करना मुश्किल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धुंधाड़ा | धुंधाड़ा में मंगलवार को ‘न्याय आपके द्वार’ शिविर खानापूर्ति बनकर रह गया। ग्रामीणों ने पुराने पट्टे मांगे लेकिन सरपंच ज्योत्सना पटेल ने कहा, कि पुराना रिकॉर्ड मौजूद नहीं है, इसलिए पट्टे जारी करना मुश्किल है। शिविर में 15 से अधिक विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सुबह 9 बजे एसडीएम अयूब खान और अन्य विभागों के अधिकारी पहुंच गए और 11 बजे कलेक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर भी आ गए। उन्होंने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पूछा, मगर अधिकारी तैयार नहीं थे। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। दोपहर बाद राजस्व बोर्ड के चेयरमैन वी. श्रीनिवास भी पहुंचे। बाड़मेर दौरे पर जाने से पहले उन्होंने शिविर का जायजा लिया और कहा, कि इस शिविर में अगर ग्रामीणों के काम नहीं होते हैं तो दुबारा फिर लगाया जाएगा। श्रीनिवास ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि 21 साल पहले वो आये थे, मगर अब तो पूरा कस्बा ही बदल गया है। शिविर में शाम चार बजे विधायक जोगाराम पटेल भी पहुंचे और पेंशन के पीपीओ बांटे।

छोटे नालों की सफाई जल्द शुरू होगी, महापौर ने खतरनाक पॉइंट चिह्नित कर रेलिंग लगाने के प्रस्ताव मांगे

जोधपुर। महापौर ने बरसाती नालों की सफाई कार्य की समीक्षा करते हुए सफाई विंग को 15 जून से पहले तक की डेडलाइन दी है। इस अवधि में छोटे-बड़े सभी नालें साफ-सुथरे करें। इसके साथ ही महापौर ने शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश के दिनों में खतरनाक पॉइंट चिह्नित करने आैर सुरक्षित करने के लिए आसपास रेलिंग लगाने के प्रस्ताव मांगे हैं।

खबरें और भी हैं...