36 शिक्षकों की बर्खास्तगी मामले में विवि कल रखेगा पक्ष
जोधपुर| जेएनवीयू शिक्षक भर्ती घोटाले में बर्खास्त किए गए 36 शिक्षकों में से मंगलवार को अभ्यर्थी नगेंद्रसिंह, राजेंद्रसिंह खींची व उषा राठौड़ की ओर से बहस पूरी हुई। अब 17 मई को जेएनवीयू की ओर से पक्ष रखा जाएगा। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विकास बालिया ने बहस करते हुए कहा, कि जेएनवीयू द्वारा की गई भर्ती उचित है। जेएनवीयू ने ऑर्डिनेंस के अनुसार भर्ती की है, जिसे अब गलत नहीं ठहराया जा सकता है। अब 17 मई को जेएनवीयू की ओर से अधिवक्ता दीपेश बेनीवाल पक्ष रखेंगे। उल्लेखनीय है कि जेएनवीयू प्रशासन ने पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई भर्ती में 36 चयनित शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था। बाद में कोर्ट में जेएनवीयू के आदेश को चुनौती दी गई, जिस पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी।