पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे रनिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे रनिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सिटी रिपोर्टर | जोधपुर

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले अलरसा की केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार क्रू लॉबी पर रनिंग की लंबित मांगों को लेकर 14 से 16 मई तीन दिन तक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके तहत जोधपुर , मेड़ता व समदड़ी लोको लॉबी के सामने सुबह 10:00 बजे से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी ऑन व ऑफ़ ड्यूटी रनिंग कर्मचारियों ने काला बैज लगा विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में माइलेज रेट आरएसी 1980 के हिसाब से अविलंब लागू करने , जनवरी 2016 से पूर्व रिटायर हुए रनिंग कर्मचारियों की पेंशन निर्धारण आरबीई 13 /2018 की विसंगतियों में सुधार करने सहित अन्य मांगों को लेकर रेल मंत्री व प्रधानमंत्री के नाम मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया। डीआरएम ने स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने के दौरान केंद्रीय सहायक महासचिव एवं मंडल सचिव रामचंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष डीआर सैन,मंडल कोषाध्यक्ष पीआर गेहलोत, नवरतन सैन, राजेश कुमार, बृजमोहन वर्मा, भंवरसिंह नाथावत और देवराज चौधरी सहित लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...