पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारवाड़ क्लब को जिला स्तरीय फुटबॉल खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ क्लब को जिला स्तरीय फुटबॉल खिताब

जोधपुर | मारवाड़ क्लब ने जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली। बुधवार को यहां खेले गए फाइनल में मारवाड़ क्लब ने मंडोर एफसी को टाईब्रेकर में 4-3 से हरा दिया। विजेता टीम के लिए दशरथ, वकार, बच्चन सिंह और कौस्तुभ भारद्वाज ने गोल किए। मंडोर के लिए तुषार, हर्षित और हर्ष टाक ने गोल किए। मारवाड़ क्लब के गजराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गाय। समापन समारोह में जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी मुख्य अतिथि थे। पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत विशिष्ट अतिथि थे। संयोजक जयनारायण गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जोधपुर जिला फुटबॉल संघ के गठन के लिए बनाई गई एडहॉक कमेटी ने इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया था। विजेता टीम को तीन हजार और उप विजेता टीम को दो हजार इनामी राशि दी गई।

खबरें और भी हैं...