बालिका गृह में पार्लर, कुकिंग के कोर्स शुरू, जस्टिस मेहता ने किया उद्घाटन
राजकीय बालिका गृह, 8 मील मंडोर में बुधवार से राजस्थान कौशल एवं आजीविका निगम एवं गैर सरकारी संस्था स्पेस शिक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में गृह में आवासित बालिकाओं के लिए त्रैमासिक कोर्स शुरू हुआ। इसके तहत ब्राइडल मेकअप, ब्यूटी पार्लर, कुकिंग क्लास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स का शुभारंभ जस्टिस संदीप मेहता ने किया। आयोजन भामाशाह परिवार सरिता लोढ़ा एवं श्रुति लोढा के सौजन्य से किया जा रहा है।
इस मौके पर विधिक सेवा समिति के पूर्ण कालिक सचिव देव कुमार खत्री, उप सचिव रामदेवसिंह सांदू, किशोर न्याय बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सरोज सिंवर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) सीमा कविया, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. बीएल सारस्वत, राजकीय बालिका गृह की अधीक्षक कुमारी असमा पीरजादा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र चावडा, डॉ. एसीएच माथुर, जुगल तापड़िया, गंगाराम देवासी, मंजू माहेश्वरी एवं किशोर न्याय बोर्ड जोधपुर के सदस्य राजेंद्र सोनी एवं रूपमति देवडा आदि मौजूद थे।
समारोह को अतिथियों ने संबोधित करते हुए कोर्स की महत्ता बताई।
कोर्स शुरू करने के लिए मॉडल गृह के रूप में चयन किया
जस्टिस मदन बी. लोकुर के निर्देशानुसार राजस्थान में इस तरह के कोर्सेज प्रारंभ करने के लिए जोधपुर बालिका गृह का मॉडल गृह के रूप में चयन किया गया है। इस मौके पर बालिका गृह में आवासित दो बालिकाओं द्वारा भारतीय सिविल सेवा के लिए तैयारी की इच्छा जताई। इस पर जस्टिस मेहता ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम सीमा कविया को निर्देश प्रदान किए। इन बालिकाओं को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।