पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ट्रक चोरियों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तस्करों को बेचता था

ट्रक चोरियों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तस्करों को बेचता था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांगियावास (जोधपुर) | पांच महीने पहले डांगियावास थाना क्षेत्र के आशापुरा निवासी दयाराम पुत्र मादुराम के घर के बाहर खड़ी ट्रक चोरी होने के मामले में वांछित आरोपी को डांगियावास पुलिस ने पाली के मंडिया रोड, शेखों की ढाणी निवासी सलीम उर्फ सनी पुत्र मोहम्मद लतीफ उम्र 42 को ट्रक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया हैं। गत दिसंबर में हुई ट्रक चोरी के मामले में आरोपी गफूर खां, सहीराम विश्नोई, संजय खान, ताराचंद, मनोहर उर्फ गब्बरसिंह व विजेंद्र सिंह को चोरी के 15 दिन बाद ही गिरफ्तार कर उनसे ट्रक भी बरामद की थी। लेकिन इन चोरियों के मास्टरमाइंड सलीम उर्फ सनी को पकड़ने के लिए डांगियावास थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल मीणा, कांस्टेबल ओमप्रकाश व महेंद्र की टीम बनाकर गुरुवार सुबह उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से पूछताछ करने पर उसने दर्जनों ट्रक चोरी करने की वारदात स्वीकार किया। गौरतलब है,कि सलीम उर्फ सनी पर जिले के अलग-अलग थानों में चोरी के 9 मुकदमे दर्ज हैं। अनुसंधान अधिकारी बाबूलाल मीणा के अनुसार मुल्जिम ट्रक चोरी करने के साथ उसे कम कीमत पर तस्करों को बेच देता था। इतना ही नहीं मौका मिलने पर ये अपराधी रोहट से जालौर तक के क्षेत्र में खेतों में चर रही भेड़ व बकरियां चुराने के साथ उन्हें ट्रक में भरकर राजस्थान से बाहर बेच देता था। सलीम उर्फ सनी के खिलाफ सदर पाली, औद्योगिक क्षेत्र पाली, बोरानाडा जोधपुर, पोकरण, कोतवाली जैसलमेर, पिंडवाड़ा सिरोही, सोजत सिटी, कालंद्री सिरोही में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

थानाधिकारी चौधरी ने बताया, कि मास्टरमाइंड सलीम उर्फ सन्नी अपने साथ कई लोगों को रखता था। जिससे वो दिन में ट्रक चोरी करने की रैकी करवाता और रात को मौका पाकर अलग- अलग जगहों के टॉस्क देकर ट्रक चोरी करवाता था। इसके बाद ये लोग मास्टरमाइंड के बताए ठिकाने पर ट्रक तस्करों को सुपुर्द करते और ट्रक बेचने से मिलने वाले पैसे आपस में बांट लेते थे।

आरोपी सनी

खबरें और भी हैं...