पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • शिविर में डांस, मेहंदी, पेंटिंग और साड़ी बांधना सिखाया

शिविर में डांस, मेहंदी, पेंटिंग और साड़ी बांधना सिखाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| अरोड़ा खत्री समाज और शांति गंगा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 20 मई तक निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डांस, मेहंदी, पेंटिंग, साड़ी रेपिंग, हेयर स्टाइल, सॉफ्ट टॉयज, एंकरिंग, मॉडलिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। अरोड़ा खत्री समाज के लिए शहर में दो स्थानों पर शिविर लगाए गए थे। चौहाबो में वरुण पब्लिक स्कूल तथा शहरी परकोटा में खांडा फलसा स्थित अरोड़ा खत्री न्याति नोहरे में शिविर लगाया गया। प्रशिक्षक गौरी अरोड़ा ने बताया, कि इसमें 70 बच्चों व महिलाओं ने भाग लिया। अरोड़ा खत्री समाज के अध्यक्ष प्रवीण मणिहार व ज्योति प्रकाश छाबड़ा के प्रयासों से शिविर का आयोजन किया गया। लाइफ स्किल पर प्रियंका अरोड़ा ने विचार व्यक्त किए। रैकी विशेषज्ञ रेखा अरोड़ा ने स्पर्श चिकित्सा की जानकारी दी। शिविर समापन पर आयोजित सर्टिफिकेट सेरेमनी में कोषाध्यक्ष सुरेश अरोड़ा, संगीता अरोड़ा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी तेजसिंह अरोड़ा ने दी। शिविर के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को ताज पहनाकर स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...