30 शिक्षक, 30 प्रबंधक और 23 विभाग एवं प्रांत प्रमुख भी ले रहे भाग
जोधपुर| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र का सोमवार से केशव परिसर कमला नेहरू नगर में सोमवार से 20 दिवसीय वर्ग का आयोजन शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में भीड़ भंजन बालाजी मसुरिया पहाड़ी के संत वैदेहि वल्लभावाचार्य महाराज ने शिक्षार्थियों को आशीर्वचन दिया। संत वेदेहि ने शिक्षार्थियों से कहा अपनी ओर से किए श्रेष्ठ कार्य सभी के लिए मार्गदर्शन बन जाता है, संघ में संतों के समान साधना कर कार्यकर्ता तैयार होते हैं। संघ के स्वयं सेवकों को अर्जुन की भांति लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए निश्चित ही सफलता मिलेगी। सह क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने स्वयं सेवकों को शिक्षा वर्ग में पूर्ण मनोयोग से भाग लेकर श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनने का आह्वान किया। वर्ग कार्यवाह महेंद्र कुमार दवे ने बताया, कि 21 मई से शुरू हुआ शिविर 10 जून तक चलेगा। 20 दिवसीय वर्ग शिविर में जयपुर, चित्तौड़ व जोधपुर प्रांत से 281 शिक्षार्थी, 30 शिक्षक, 30 प्रबंधक और 23 विभाग एवं प्रांत प्रमुख भाग ले रहे हैं। शिविर में शिक्षार्थियों को व्यवस्था, सेवा, प्रचार, बौद्धिक और शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख वर्ग पालक विनोद मैलाना ने वर्ग की प्रस्तावना दी। कार्यक्रम में सर्वाधिकारी हरदयाल वर्मा, जोधपुर प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर एवं समाजसेवी राजमल पारख सहित स्वयं सेवक उपस्थित थे।