बैठक में अजय भाटी को घांची समाज शोभायात्रा का संयोजक मनोनीत किया गया।
जोधपुर| घांची समाज के स्थापना दिवस समारोह को लेकर सोमवार को 5वीं रोड स्थित घांची समाज की बगीची में बैठक आयोजित हुई। इसमें अजय भाटी को शोभायात्रा संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में मैराथन के लिए अजय धाणदिया व शोभायात्रा के निमंत्रण पत्र के लिए दिनेश भाटी को जिम्मेदारी दी गई।
घांची नवयुवक मंडल अध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया, कि स्थापना दिवस पर 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिता 3 जून से शुरू होगी, जिसमें बच्चों के लिए चम्मच दौड़, बोरी दौड़, एक मिनट, म्यूजिकल चेयर, महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली, सलाद सजावट, किचन क्वीन व युवक-युवती वर्ग के लिए अंताक्षरी, जनरल नाॅलेज कॉम्पिटीशन, चित्रकला, एकल नृत्य, सम्मान समारोह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में पंकज भाटी, मंगल परिहार, ओमप्रकाश भाटी, राधेश्याम बोराणा, हरिराम भाटी, जुगल भाटी, अचलूराम सोलंकी, दिनेश बोराणा, दिनेश नागौरी, राजेंद्र भाटी, नैनूराम सोलंकी, अशोक परिहार, दीपक भाटी आदि उपस्थित थे। संचालन गौरीशंकर बोराणा व मोनिका भाटी ने किया।