जोधपुर| श्रीमाली ब्राह्मण समाज के सनकस व कश्यप गौत्री भाईपा की कुलदेवी वरुणार्ची व योगेश्वरी माता मंदिर का प्रथम मासिक पाटोत्सव मंगलवार को किला रोड स्थित श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर परिसर में शाम 5 बजे मनाया जाएगा। सचिव डाॅ. दिनेश ओझा और समन्वयक मधुसूदन व्यास ने बताया, कि इस दौरान होने वाले सम्मान समारोह में साध्वी नित्य मुक्ता, यज्ञ संयोजक पं. महेंद्र व्यास, पं. सत्यनारायण दवे, पं. वीरेंद्रराज जोशी, पं. जितेंद्रराज जोशी, पं. अश्विनी व्यास, पं. प्रफुल्ल दवे, पं. मनीष जोशी, पं. दीपक व्यास, पं. मनीष ओझा, पं. सुनील जोशी, इंजीनियर अश्विनी श्रीमाली का सम्मान किया जाएगा। शाम 7:30 बजे आरती होगी। सह संयोजक द्रुपद दवे (अमसा) ने बताया, कि इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रतनलाल त्रिवेदी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश व्यास सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।