पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • उम्मेद अस्पताल में मदर मिल्क बैंक खुलेगा, वंचित शिशुओं को मिलेगा

उम्मेद अस्पताल में मदर मिल्क बैंक खुलेगा, वंचित शिशुओं को मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उम्मेद अस्पताल में मदर मिल्क बैंक का प्रस्तावित स्थल देखते डॉक्टर्स व मेडिकल अफसर।

हेल्थ रिपोर्टर. जोधपुर| उम्मेद हॉस्पिटल में आंचल मदर मिल्क बैंक की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में जयपुर से आए राज्य सलाहकार योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल ने अस्पताल प्रशासन से मीटिंग की और प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। मदर मिल्क बैंक की स्थापना के लिए प्रस्तावित उम्मेद हॉस्पिटल में चल रही गायनी विभाग की ओपीडी को चिह्नित किया गया है। योग गुरु ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़, अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई, एमडीएमएच अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी, पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद शर्मा, पीडियाट्रिक के सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. मनीष पारख, गायनी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. बीएस जोधा, डॉ. इंदिरा भाटी से इस संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि 50-55 लाख रुपए के इस प्रोजेक्ट में काउंसलर रूम, डोनर रूम व रिकाॅर्ड रूम बनाया जाएगा। माताओं से दूध संग्रहित करके रखा जाएगा, ताकि वंचित नवजात शिशुओं के काम आ सके। योग गुरु ने बताया कि बच्चे को छह माह तक मां का दूध देना बहुत जरूरी है। इससे बच्चे को कई प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है। राज्य में अब तक कुल 18 मिल्क बैंक हैं। जोधपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेजों से संबंध हॉस्पिटलों में यह पहला मदर मिल्क बैंक होगा।

खबरें और भी हैं...