जोधपुर/अजमेर| राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षाओं के परिणाम अगले सप्ताह के प्रारंभ में आना शुरू हो सकते हैं। बोर्ड द्वारा पहले परिणाम की तिथि एक दो दिन में घोषित की जा सकती है। माना जा रहा है कि बोर्ड 12वीं साइंस व कॉमर्स के परिणाम एक साथ जारी करेगा। बोर्ड में 12वीं कक्षा के परिणाम अंतिम तैयारियों में हैं। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक बोर्ड एकाध दिन में इस स्थिति में आ सकता है कि परिणाम कब घोषित किए जाएंगे इसकी तिथि बता सके। वैसे माना यही जा रहा है कि अगले सप्ताह के प्रारंभ में ही पहला परिणाम जारी किया जा सकता है। 12वीं कला और 10वीं कक्षा से पहले 12वीं कॉमर्स व 12वीं साइंस के नतीजे आने की संभावना है।