जोधपुर| डिस्कॉम के न्यू पॉवर हाऊस स्थित कस्टमर केयर सेंटर ने गत तीन वर्षों में उपभोक्ताओं की 9.84 लाख विभिन्न शिकायतों का निवारण किया। प्रबंध निदेशक बीएस रतनू ने बताया, कि 11 मई 2015 से यह कॉल सेंटर कार्यरत है। जिसमें से तीन ऑपरेट हो रहे हैं। प्रत्येक शिफ्ट में पहले 55 ऑपरेटर कार्यरत थे, अगले दस दिन में 82 ऑपरेटर प्रति शिफ्ट में कार्य करने लगेंगे जिससे कार्य में और गति आएगी।