पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • नाबालिग को नहीं ढूंढ़ने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, 21 को फिर बुलाया एसपी को

नाबालिग को नहीं ढूंढ़ने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, 21 को फिर बुलाया एसपी को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संगीत लोढ़ा व वीरेंद्र कुमार माथुर की खंडपीठ में गुरुवार को पाली एसपी दीपक भार्गव व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली के प्रति नाराजगी व्यक्त की। खंडपीठ ने कहा कि केवल जांच के नाम पर पुलिस रिपोर्ट पेश कर रही है, जबकि दस माह से अधिक समय से नाबालिग गायब है। उसके माता-पिता हर पेशी पर कोर्ट में मौजूद होकर अपनी लाचारी व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इसको लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। गुडा एंदला थाने में दस माह पहले एक पिता ने अपनी नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवकुमार व्यास ने कुछ समय देने की गुहार की, जिस पर अगली सुनवाई 21 मई मुकर्रर की है और पुलिस अधीक्षक को हाजिर रहने के आदेश दिए हैं।

हाई वोल्टेज से झालामंड में जले बिजली के उपकरण

जोधपुर| झालामंड चौराहे के पास स्थित हरिओम नगर में गुरुवार दोपहर अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए और वहीं कॉलोनी में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति गुल रही। क्षेत्र के लोगों ने डिस्कॉम से मुआवजा देने की मांग की है। लोगों ने बताया, कि 11 केवी की लाइन फाल्ट आने से वोल्टेज बढ़ गए थे, इससे क्षेत्र के 12 घरों में बिजली के उपकरण जल गए। इनमें पंखे, कूलर, एसी, फ्रिज तथा ट्यूब लाइट शामिल हैं। लोगों ने झालामंड एईएन को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। डिस्कॉम ने इसका सर्वे करवाने का आश्वासन दिया।

हाई वोल्टेज से बिजली का बोर्ड भी जल गया।

खबरें और भी हैं...