सिटी रिपोर्टर . जोधपुर| युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर गुरुवार शाम 5 बजे बैंक कर्मियों ने एसबीआई अंचल कार्यालय शास्त्री नगर के सामने वेतनमान वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया।
यूनियन के संयोजक एलएन जालानी ने बताया, कि देशभर में सभी वर्ग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने सभी बैंकों के समक्ष प्रदर्शन कर इंडियन बैंक एसोसिएशन व सरकार के विरोध में आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा, कि आईबीए एवं सरकार सम्मानजनक वेतनमान समझौता जल्द से जल्द लागू करें। आईबीए की मात्र 2% की वेतनमान वृद्धि की पेशकश को बैंक कर्मियों का अपमान बताया। जालानी ने बताया, कि आगामी 30-31 मई को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर सभी वर्ग के कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी भाग लेंगे तथा रैली का आयोजन होगा, जो जालोरी गेट से मजदूर मैदान तक जाएगी। इस अवसर पर मानसिंह कच्छवाहा, बीसी माली, पीके व्यास, भवानी सोलंकी, सुभाष चौधरी, दिनेश कल्ला, शीतल लोहिया तथा वीना गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया।
विरोध करते बैंक कर्मचारी।