पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ऑप्टिकल फाइबर केबल से हर गांव में होगा इंटरनेट, सभी जरूरी काम होंगेे ऑनलाइन

ऑप्टिकल फाइबर केबल से हर गांव में होगा इंटरनेट, सभी जरूरी काम होंगेे ऑनलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरों के साथ गांवों में डिजिटल सेवाओं के लिए काम शुरू कर दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए आधुनिक ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा रही है, ताकि गांवों में भी कम्युनिटी सर्विस सेंटर पर हाई स्पीड इंटरनेट मिलने से ऑनलाइन सर्विसेज के साथ आमजन का जीवन सरल हो सके।

जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और पाली जिले की सभी ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने का काम भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) कर रही है। इस योजना का पहला चरण पूरा हो चुका है। पूरे देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों में से एक लाख ग्राम पंचायतों में हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा कर दी गई है, शेष डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों का रोडमैप तैयार है। केबल बिछाकर बीबीएनएल वहां ऑप्टिकल नेटवर्क टर्मिनल ओएनटी बना रहा है, ताकि वहां से एक साथ कई सर्विसेज को आसानी से इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाई जा सके।

डीबी स्टार एंकर

ढाई लाख ग्राम पंचायतों में से एक लाख में इंटरनेट सुविधा शुरू

पहले चरण में जोधपुर की 320 ग्रापं में बिछाई केबल

पहले चरण में जोधपुर की 320, बाड़मेर की 190, जैसलमेर की 78 और पाली की 320 ग्राम पंचायतों में यह केबल बिछाई गई है। पहले चरण से वंचित रहने वाली ग्राम पंचायतों को फेज न्यू में जोधपुर की 117, बाड़मेर की 54, जैसलमेर की 9 और पाली की 1 ग्राम पंचायत को चुना गया है। इसका काम शुरू होने वाला है। फेज 2 में जोधपुर की 39, बाड़मेर की 247, जैसलमेर की 52 और पाली की शून्य ग्राम पंचायत शामिल हैं।

राज्य सरकार ने राजकॉम के साथ किया समझौता

प्रदेश सरकार ने गांव-गांव तक नेट पहुंचाने के लिए राजकॉम कंपनी से समझौता किया है। इसके तहत प्रदेश की दस हजार ग्राम पंचायतों में सरकार वाई-फाई और हॉट स्पॉट लगाने जा रही थी, पर अब यह काम बीबीएनएल करेगा। एक समझौते के तहत 160 करोड़ की लागत से हर ग्राम पंचायत में दो-दो मशीनें लगाई जाएंगी।

जल्द ही हर ग्राम पंचायत नेट से जुड़ेगी

केंद्र सरकार का प्लान है कि गांवों को डिजिटली कनेक्ट किया जाए। गांव में वे सारे काम हों, जो शहरों में नेट के माध्यम से हो रहे हैं, इसलिए गांवों को कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। शीघ्र ही हर ग्राम पंचायत को नेट से जोड़ लेंगे। पंकज भंडारी, जीएम, बीबीएनएल

गांवों में स्थापित होगा डेवलप सेंटर सभी बिल नेट के जरिए भरे जा सकेंगे

कम्युनिटी सर्विस सेंटर पर स्पेशल पर्पज व्हीकल के जरिए एक डेवलप सेंटर स्थापित किया जाएगा। यहां पर 100 मेगा प्रति सैकंड स्पीड पहुंचाना लक्ष्य है, ताकि इंटरनेट के जरिए पहुंचने वाली सेवाओं का विस्तार हो और गांव की काया पलट सके। यहां पर सभी प्रकार के बिल नेट के जरिए भरे जा सकेंगे। पासपोर्ट, पेन कार्ड, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, फूड सेफ्टी, इलेक्शन, हेल्थ, इंश्योरेंस, मोबाइल, डाटा चार्ज, नगरपालिका की सर्विसेज नेट के जरिए ऑनलाइन हो सकेंगी।

खबरें और भी हैं...