जोधपुर | भदवासिया पुलिया के नीचे एफडीडीआई, महावीर पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों की छात्राओं ने घंटों मेहनत कर दीवारों पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत का संदेश देती आकर्षक पेंटिंग्स बनाईं, ताकि इनसे आमजन के जागरूक होने के साथ-साथ शहर का सौंदर्य भी निखरे। लेकिन एक सरकारी एजेंसी राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी ने उन पर कलर फेरकर अपनी बीमा योजना से संबंधित विज्ञापन लगवा दिए तो कुछ संस्थाओं ने सरकारी सेवाओं में भर्तियों आदि से जुड़े पोस्टर चस्पां कर न केवल उन दीवारों को बदरंग कर दिया, बल्कि छात्राओं की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। जिम्मेदार अफसर इन पर कार्रवाई करने की बजाय देखकर भी अनजान बने हुए हैं। फोटो | शिव वर्मा
बेटी बचाआे-बेटी पढ़ाओ: बेटियों के हक बताते आर्ट वर्क पर पोस्टर्स से फेरा पानी
स्वच्छ भारत: सफाई के संदेश पर पुताई
लिंगानुपात से जागरूक करती पेंटिंग भी कर दी खराब