पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ग्रामीण गौरव पथ योजना में बनाई सीसी सड़क कुछ माह में ही धंस कर टूटी

ग्रामीण गौरव पथ योजना में बनाई सीसी सड़क कुछ माह में ही धंस कर टूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगरिया के रतनमुनि नगर में कुछ माह पहले बनाई सीसी सड़क यूं बिखर गई।

डीबी स्टार | जोधपुर

ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत सांगरिया के रतनमुनि नगर में बनाई गई सीसी सड़क कुछ ही महीनों में धंस कर टूट गई। इससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में परेशानी होने के साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। क्षेत्रवासियों की कई बार शिकायतों के बावजूद इसे ठीक करवाने को लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। क्षेत्रवासी सत्यनारायण, मोड़ासिंह, नारायणराम, लालदास, नरपतसिंह राजपुरोहित, प्रभुराम, राजूराम आदि ने बताया कि यहां योजना के तहत 8-10 माह पहले दो किलोमीटर लंबी सीमेंट की सड़क बनाई गई। अफसरों के ठेका देेकर भूलने के चलते ठेका फर्म ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के साथ मनमर्जी से सड़क बना दी, जो कुछ ही महीनों में टूटने लग गई। अब तो हालात ये है कि इसके एक सिरा तो पूरी तरह से जमीन में धंस कर टुकड़ों में तब्दील हो चुका है। इसके चलते वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

दिखावे का बोर्ड

मौका स्थल पर कार्य से संबंधित बोर्ड लगा सीसी सड़क के लिए निर्माण सामग्री की पूरी जानकारी दी गई है, जो सड़क की हालत से गलत साबित हो रही है।

डीबी स्टार | जोधपुर

ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत सांगरिया के रतनमुनि नगर में बनाई गई सीसी सड़क कुछ ही महीनों में धंस कर टूट गई। इससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में परेशानी होने के साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। क्षेत्रवासियों की कई बार शिकायतों के बावजूद इसे ठीक करवाने को लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। क्षेत्रवासी सत्यनारायण, मोड़ासिंह, नारायणराम, लालदास, नरपतसिंह राजपुरोहित, प्रभुराम, राजूराम आदि ने बताया कि यहां योजना के तहत 8-10 माह पहले दो किलोमीटर लंबी सीमेंट की सड़क बनाई गई। अफसरों के ठेका देेकर भूलने के चलते ठेका फर्म ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के साथ मनमर्जी से सड़क बना दी, जो कुछ ही महीनों में टूटने लग गई। अब तो हालात ये है कि इसके एक सिरा तो पूरी तरह से जमीन में धंस कर टुकड़ों में तब्दील हो चुका है। इसके चलते वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...