जोधपुर | झिलमिलाते दीपकों के बीच गुलाब व मोगरे के फूलों से सजी रंगोली... नौपत-शहनाई पर बजती केसरिया बालम आओ नी, पधारो म्हारे देस... की धुन और शहर के जाने-माने चेहरों का रेड कारपेट वेलकम...। यह नजारा था दैनिक भास्कर की ऐतिहासिक सफलता के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित जोधपुर महोत्सव के तहत सोमवार को होटल आईटीसी वेलकम में हुए गेट-टुगेदर का। भास्कर समूह के निदेशक गिरीश अग्रवाल की उपस्थिति में पूर्व नरेश गजसिंह व महापौर घनश्याम ओझा ने केक काटकर जश्न का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि राज्यमंत्री पीपी चौधरी, एम्स के निदेशक डॉ.संजीव मिश्र, संसदीय सचिव भैराराम सियोल, राजसिको चेयरमैन मेघराज लोहिया, खादी बोर्ड चेयरमैन जसवंतसिंह बिश्नोई, उप महापौर देवेंद्र सालेचा, निगम में नेता प्रतिपकक्ष राजेंद्र सोलंकी, संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता, कलेक्टर डॉ.रविकुमार सुरपुर, पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़, बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल, डीआईजी रवि गांधी, एसपी सीबीआई हरिश्चंद्र शर्मा, डीसीपी डॉ.अमनदीप कपूर, एसपी एसीबी अजयपाल लांबा, डीआरएम गौतम अरोड़ा, नगर निगम सीईओ ओपी कसेरा, जिला परिषद सीईओ अविचल चतुर्वेदी सहित अनेक हस्तियाें ने शिरकत की। इस मौके पर भास्कर के स्टेट एडिटर लक्ष्मीप्रसाद पंत, आरसीओओ संजय शर्मा व सीओओ निशित जैन भी मौजूद रहे। (सिटी भास्कर भी पढ़ें)
आज संजीव कपूर शेयर करेंगे रेसिपी के सीक्रेट
महोत्सव की अगली कड़ी में मंगलवार को शाम 4 बजे से पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसोर्ट में किंग ऑफ किचन संजीव कपूर रेसिपी के सीक्रेट शेयर करेंगे।