जीएसटी और नोटबंदी के बाद इनकम टैक्स के हर सर्किल के सामने टारगेट अचीव करने की चुनौती थी। पर जोधपुर इनकम टैक्स सर्किल ने अपने तय टारगेट को न केवल पूरा किया, बल्कि उससे अधिक ही टैक्स वसूल किया है। जोधपुर सर्किल को 2 हजार करोड़ का टारगेट दिया गया था, जिसे पूरा किया गया। जोधपुर सर्किल ने आयकर जमा करने के साथ इस वर्ष यानी 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 के लिए रिकॉर्ड 20 प्रतिशत अधिक संख्या में नए टैक्सपेयर जोड़े। विभाग ने ओसीएम, सर्वे, रेड और रुटीन और नए टैक्सपेयर को जोड़कर इस लक्ष्य को जोड़ लिया है। आयकर विभाग जोधपुर सर्किल के चीफ इनकम टैक्स ऑफिसर पीके अंबष्ठ ने बताया, कि नए टैक्सपेयर के बाद यह भी चुनौती थी कि हम अपने लक्ष्य को पूरा करें। पर सभी जाेन के सामूहिक प्रयास से जोधपुर सर्किल ने अपने लक्ष्य को पा लिया है।
जीएसटी-नोटबंदी के बाद सर्किलों को मिले थे लक्ष्य