मथुरादास माथुर अस्पताल के मातृ शिशु विंग में सोमवार को गायनी इमरजेंसी सेवाओं की शुरुआत प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़ और अस्पताल अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी ने की। हालांकि अस्पताल में ओपीडी समय के बाद आने वाली महिला मरीजों को डॉक्टरों द्वारा चैक किया जाता था, लेकिन अधिकारिक रूप से इमरजेंसी की सुविधा शुरू नहीं की गई थी। इसके चलते महिला मरीजों को उम्मेद अस्पताल में इमरजेंसी सुविधा के लिए जाना पड़ता था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आसेरी ने बताया कि तीन माह पहले शिशु रोग विभाग की इमरजेंसी सुविधा भी मातृ शिशु विंग में शुरू की गई है। प्रतिदिन 40-50 मरीज ओपीडी समय के बाद आ रहे हैं, ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सुविधा शुरू की है।