इग्नू में नए सत्र से अजा-जजा के लिए निशुल्क प्रवेश
जोधपुर | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया, कि इग्नू मुख्यालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संचालित एससीएसपी एवं टीएसपी योजना के तहत एससी-एसटी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम फीस में छूट देने की घोषणा की है।