पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पदक विजेता बॉडी बिल्डर्स का अभिनंदन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदक विजेता बॉडी बिल्डर्स का अभिनंदन किया

जोधपुर|
जोधपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले बॉडी बिल्डर्स को अभिनंदन किया। विजय मेहता इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। अकबर अंसारी और सुरेंद्र हंस विशिष्ट अतिथि थे।

इनका हुआ अभिनंदन : राज गहलोत, एसएल खन्ना, अरसान खान, जेनिस जोसफ, अयूब खान, रहीम अंसारी, मनीषा प्रजापत, राजाराम, अर्जुन घुस्सर, सुनील गुजराती, राहुल हंस, नरेंद्र बागरणा, सुनील नागौरी, राजेश कुमार, अफरोज खान, इमरोज रफीक, धीरज गहलोत, रफीक अंसारी, कुशाल सिंह, नौशाद अंसारी, आबिद सैफी, शोएब खान, जुगल अरोड़ा, पवन अंसारी, सरफराज, औंकार सिंह, देवेंद्र सांचोरा, हनुमान प्रजापत, दीपक माथुर, तारा सिंह, सुधीर यादव, सन्नी हंस, बॉबी गोयल, रोशन, पुष्पेंद्र हंस, प्रदीप बारासा और असलम खान।

जोधपुर के स्केटर्स ने 30 पदक जीते

जोधपुर|
जोधपुर के स्केटर्स ने उदयपुर में हुई राजस्थान स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 13 रजत और सात कांस्य पदक हासिल किए। जोधपुर के किंशुल कुमावत, युवराज अग्रवाल, प्रेक्षा पुंगलिया और अविक्षा देउबा ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। जयवंत पुंगलिया, हिमांशु बोहरा, अंकित बोहरा ने दो-दाे रजत पदक हासिल किए। इसी तरह अंशुल यादव ने एक रजत एक कांस्य, रोशन सोनी और मयंक कल्ला ने दो-दो व दर्श शर्मा ने एक कांस्य पदक जीता। सनवी कुमावत ने एक रजत व एक कांस्य पदक और सौम्या सोनी ने एक रजत पदक हासिल किया। इनलाइन वर्ग लक्ष्य जगत्यागी ने दो स्वर्ण, गुलाम हसनैन और कुनाल भाटी ने दो- दो रजत पदक जीते। मनजीत सिंह चौहान इस टीम के कोच थे।

जोधपुर सब जूनियर पाॅवर लिफ्टिंग टीम घोषित

जोधपुर|
जोधपुर सब जूनियर और मास्टर्स पावर लिफ्टिंग टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टीम 26 से 17 मई तक बीकानेर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम का चयन ट्रायल के बाद किया गया। टीम : प्रियांशु नागौरी, पुष्पेंद्र सिंह, युवराज भादु, राहुल दाधीच, खुशाल सामरिया, पुरुषोत्तम दाधीच, शिवम शुक्ला, शुभम परिहार और स्वरूप भार्गव। मास्टर्स वर्ग की टीम का भी चयन किया गया है।

परशुराम प्रीमियर लीग 5 जून से

जोधपुर|
आदि गौड़ ब्राह्मण समाज जोधपुर के तत्वावधान में भगवान परशुराम प्रीमियर लीग 5 जून से शुरू होगी। आयोजन समिति के महेंद्र गौड़ ने बताया की प्रतियोगिता में जोधपुर, पाली, बाड़मेर, बालोतरा, नागौर और जैसलमेर की टीमें भाग लेंगी। इच्छुक टीम 30 मई तक प्रविष्टि दे सकती हैं।

खबरें और भी हैं...