राज्य सरकार के निर्देश पर गठित एम्पॉवर्ड कमेटी की बैठक महापौर घनश्याम ओझा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें 18 प्रकरण मंजूर किए गए। सरदारपुरा जोन के लिए गठित एम्पॉवर्ड कमेटी की बैठक में भवन निर्माण अनुमति के 6, लीजडीड के 7, सब डिवीजन के 4 और भू-उपयोग परिवर्तन के 1 प्रकरण को मंजूरी दी गई। बैठक में सरदारपुरा उपायुक्त देवाराम सुथार, डीटीपी राहुल गुप्ता, एटीपी गौतम माथुर, विधि अधिकारी कृपावती हर्ष, संजय पुरोहित, लेखा अधिकारी तेजसिंह, अशोक व्यास, गुलाम मोहम्मद और मदन मेट उपस्थित थे।