पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मानसून से पहले नालों की सफाई करने के दिए निर्देश

मानसून से पहले नालों की सफाई करने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार करने और बारिश से पूर्व हो रही बरसाती नालों की सफाई की समीक्षा करने को लेकर सोमवार को महापौर घनश्याम ओझा और निगम आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा ने सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में महापौर घनश्याम ओझा ने सीएसआई को कहा, कि शहर के कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने की शिकायतें मिल रही है, कई सफाईकर्मी क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। महापौर ने अनुपस्थित रहने वाले संविदा कर्मियों की अबसेंट लगाने और ठेकेदार से निर्धारित पेनल्टी वसूलने के निर्देश भी दिए। उप महापौर देवेंद्र सालेचा ने कहा, कि वर्तमान में सभी वार्डों में एक शिफ्ट में सफाई कार्य किया जा रहा है, ऐसे में कई बार शाम के समय जरुरी होने पर सफाई कर्मी नहीं मिलते । उन्होंने सभी वार्डों में द्वितीय पारी के लिए 5 सफाई कर्मी नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। आयुक्त ओम प्रकाश कसेरा ने कहा, मानसून से पहले सभी बरसाती नालों और छोटे नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए ताकि मानसून के दिनों में कोई दिक्कत ना हो।

खबरें और भी हैं...