पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • तीन दिवसीय राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट जयपुर में 20 से

तीन दिवसीय राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट जयपुर में 20 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जयपुर में 20 से 22 जुलाई को होने वाले राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट के प्रचार प्रसार के लिए सोमवार को उम्मेद भवन पैलेस के राठौड़ दरबार हॉल में प्रमोशन शो का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के होटल, टूर एंड ट्रेवल्स व पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन हेरिटेज होटल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व नरेश गजसिंह थे। आयोजन एफएचडीआर व पर्यटन विभाग की सहभागिता में होगा। राजस्थान के विक्रेता देश में अपने लिए नए बाजार तलाश सकेंगे। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म राजस्थान के महासचिव ज्ञान प्रकाश ने बताया, कि बिड़ला ऑडिटोरियम में होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटकों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में फेडरेशन के अध्यक्ष भीमसिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया, आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर विक्रम सिंह ने व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...