पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | शहर की सेक्शन सेवन रोड पर रविवार देर शाम एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल को एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।

शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि बनाड़ के नांदड़ी इलाके में रहने वाला नरेंद्रसिंह (26) किसी अधिवक्ता के ऑफिस में काम करता था। रविवार को देर शाम वो ऑफिस से वापस घर लौट रहा था। सेक्शन सेवन रोड पर आठ दुकान के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। देर रात उसकी हॉस्पिटल में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने एमडीएमएच में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...